{"_id":"5acaeab24f1c1bf1618b6524","slug":"sensex-nifty-opens-on-a-flat-note-on-monday-9-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स, निफ्टी में सपाट शुरुआत, रुपये में दिखी 12 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स, निफ्टी में सपाट शुरुआत, रुपये में दिखी 12 पैसे की मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एक बार फिर से शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। वहीं रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ खुला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 84 अंकों की मजबूती के साथ 33711 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी 36 अंकों के उछाल के साथ 10367.5 पर खुला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
निफ्टी 10,370 तक पहुंचने में कामयाब रहा जबकि सेंसेक्स ने 33,700 तक दस्तक दी। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
रुपये में 12 पैसे की मजबूती
रुपये की शुरुआत आज जोरदार बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे की बढ़त के साथ 64.85 के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 64.97 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन