{"_id":"5ad96a684f1c1b3b0a8b5760","slug":"sensex-nifty-opens-on-a-flat-note-on-friday-20-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट में सपाट शुरुआत, कई सेक्टर्स में दिख रही है कमजोरी, रुपये में 27 पैसे की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर मार्केट में सपाट शुरुआत, कई सेक्टर्स में दिख रही है कमजोरी, रुपये में 27 पैसे की गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली स्तर की बढ़त और गिरावट के साथ खुले। वहीं रुपये में भी बड़ी कमजोरी देखने को मिली।
विज्ञापन
34434 पर खुला सेंसेक्स
सेंसेक्स 7 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 34434 पर और निफ्टी 5 अंकों की कमजोरी के साथ 10560 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। आईटी कंपनियों के शेयरों को छोड़कर के अन्य सभी सेक्टर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। जिन सेक्टर्स में कमजोरी है उनमें बैंकिंग, मेटल, रियल्टी, एफएमसीजी और ऑटो कंपनियों के शेयर शामिल हैं।
विज्ञापन
66.06 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी गहराती जा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 27 पैसे की भारी कमजोरी के साथ 66.06 के स्तर पर खुला है जो पिछले 13 महीनों का निम्नतम स्तर है। रुपये में कल भी कमजोरी आई थी, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 65.79 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन