{"_id":"5b7f8b1342c79206ed67d1c6","slug":"sensex-nifty-opens-in-red-rupee-trading-above-70-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, रुपया अभी भी 70 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, रुपया अभी भी 70 के पार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बढ़त के साथ खुले। हालांकि सभी सेक्टोरल इंडेक्स कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए देखे गए। वहीं रुपये में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 45 अंक की मामूली बढ़त के साथ 38,382 के स्तर पर और निफ्टी 7 अंक चढ़कर 11,590 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, भारती एयरटेल, ल्यूपिन, सन फार्मा, विप्रो और आईटीसी 1.6-0.5 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में जीएसके कंज्यूमर, वॉकहार्ट, कोलगेट और ग्लेनमार्क 1.75-1.1 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में हेक्सावेयर टेक, ओरिएंटल विनियर, क्वालिटी, तानला सॉल्यूशंस और ऑरिनप्रो सॉल्यूशंस 14.5-4.9 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
पीएसयू बैंक, रियल्टी, ऑटो, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 28,070 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि एफएमसीजी, मीडिया और फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है।
8 पैसे गिरा रुपया
रुपये में कमजोरी बढ़ती जा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे टूटकर 70.19 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल भी कमजोरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 30 पैसे टूटकर 70.11 के स्तर पर बंद हुआ था।