{"_id":"5b5fe4b04f1c1bb35d8b6668","slug":"sensex-nifty-opens-in-red-after-a-week-of-making-new-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते बाद शेयर बाजार से हरियाली खत्म, लाल निशान से हुई शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक गिरा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
एक हफ्ते बाद शेयर बाजार से हरियाली खत्म, लाल निशान से हुई शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक गिरा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में लगातार एक हफ्ते से छाई हरियाली महीने के आखिरी दिन खत्म हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ खुले। जहां सेंसेक्स 100 अंक गिर गया वहीं रुपये में भी मामूली गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पॉलिसी आने से पहले बाजार में यह गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 94 अंक गिरकर 37,400 के स्तर पर और निफ्टी 29 अंक यानि 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 11,291 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स की चाल सपाट दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी सपाट दिख रहा है। दिग्गज शेयरों में बीपीसीएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, वेदांता, एचपीसीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील 2-0.8 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में केनरा बैंक, रैमको सीमेंट, डालमिया भारत, एनबीसीसी और डिवीज लैब 1.6-1.2 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में पायोनियर डिस्टिलिरीज, शारदा क्रॉप, अटलांटा, जेबीएफ इंडस्ट्रीज और नवकार कॉर्प 7.4-3.7 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
रुपये में सुस्ती का माहौल
रुपये में सुस्ती कायम है, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर होकर 68.70 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया कल भी 2 पैसे गिरकर 68.67 पर बंद हुआ था।