शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 37500 के पार, रुपये में 17 पैसे की मजबूती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में सुस्ती के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर के साथ खुले, वहीं रुपये में 17 पैसे की मजबूती देखने को मिली। यह चार सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर है। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार होने के बावजूद शेयर बाजार में उस तरह की रौनक नहीं दिखाई दी। सेंसेक्स 37500 के पार जाकर कारोबार करते हुए देखा गया।
शुरुआत के वक्त सेसेंक्स 45 अंकों की बढ़त के साथ 37150 पर और निफ्टी 34 अंकों की बढ़त के साथ 11015 के पार नजर आ रहा है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.28 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है. बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
इन शेयरों में दिखी कमजोरी
फार्मा, बैंक, फाइनेशिंयल सर्विसेस इनमें कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.40 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। बैंकों पर बने दबाव के चलते बैंक निफ्टी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 27720 के आसपास नजर आ रहा है।
4 हफ्ते की ऊंचाई पर रुपया
रुपये की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 70.96 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे मजबूत होकर 71.13 पर बंद हुआ था।