फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty opens in flat, rupee at four weeks highest level

शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 37500 के पार, रुपये में 17 पैसे की मजबूती

Fri, 13 Sep 2019 09:41 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 13 Sep 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
sensex, nifty opens in flat, rupee at four weeks highest level

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में सुस्ती के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर के साथ खुले, वहीं रुपये में 17 पैसे की मजबूती देखने को मिली। यह चार सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर है। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार होने के बावजूद शेयर बाजार में उस तरह की रौनक नहीं दिखाई दी। सेंसेक्स 37500 के पार जाकर कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


शुरुआत के वक्त सेसेंक्स 45 अंकों की बढ़त के साथ 37150 पर और  निफ्टी 34 अंकों की बढ़त के साथ 11015 के पार नजर आ रहा है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.28 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है. बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

इन शेयरों में दिखी कमजोरी

फार्मा, बैंक, फाइनेशिंयल सर्विसेस इनमें कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.40 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। बैंकों पर बने दबाव के चलते बैंक निफ्टी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 27720 के आसपास नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 हफ्ते की ऊंचाई पर रुपया

रुपये की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 70.96 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे मजबूत होकर 71.13 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed