{"_id":"5dfb00728ebc3e87d4688466","slug":"sensex-nifty-opens-in-by-loosing-70-points-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावट पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का, निफ्टी 12200 के निचले स्तर पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
गिरावट पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का, निफ्टी 12200 के निचले स्तर पर
Thu, 19 Dec 2019 10:15 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स में 70 अंकों की और निफ्टी में 20 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। विदेशी बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में सुस्ती है। अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास होने के बाद विदेशी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
सेंसेक्स करीब 50 अंक की कमजोरी के साथ 41,510 के नीचे और निफ्टी करीब 15 अंक की गिरावट के साथ 12,200 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में नुकसान देखा गया। यस बैंक का शेयर 2.5 फीसदी लुढ़क गया। इंडसइंड बैंक में एक फीसदी नुकसान दर्ज किया गया। आईसीआईसीआई बैंक 0.8 फीसदी और भारती एयरटेल 0.7 फीसदी नीचे आ गया।
विज्ञापन
ऑटो, बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयर दबाव बना रहे हैं। जबकि आईटी. एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में कुछ खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 32,200 के नीचे नजर आ रहा है।
विज्ञापन
रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज दो पैसे की कमजोरी के साथ 70.99 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के 70.97 के स्तर पर बंद हुआ था।