{"_id":"5a1b98ca4f1c1b72548bfad9","slug":"sensex-nifty-opens-downward-on-monday-27-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, रुपये की भी कमजोर शुरुआत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, रुपये की भी कमजोर शुरुआत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
महीने की आखिरी कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजर की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। ग्लोबल मार्केट्स में मची उथल-पुथल के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कमजोरी के साथ खुले। वहीं रुपये में भी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 79 अंक गिरकर 33600 पर और एनएसई का निफ्टी 31 अंक गिरकर 10359 पर खुला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव नजर आया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरा, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आया।
विज्ञापन
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में इंफोसिस, सन फार्मा, एचपीसीएल, एसबीआई, बीपीसीएल, अदानी पोर्ट्स और बीएचईएल 1.25 फीसदी तक गिरे हैं।
64.71 पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये में 1 पैसे की गिरावट देखने को मिली। रुपया 64.71 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूट कर 64.70 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन