फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex Today Share Market News in Hindi:sensex nifty opening in green mark share market update

Sensex Today: घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी, 995 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 9000 के पार

Thu, 09 Apr 2020 02:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 09 Apr 2020 02:45 PM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 581.10 अंक बढ़कर 30475.06 के स्तर पर खुला।
  • आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

विज्ञापन
BSE Sensex Today Share Market News in Hindi:sensex nifty opening in green mark share market update
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सुबह 9.16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 581.10 अंक यानी 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ 30475.06 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.85 अंक यानी 1.96 फीसदी की तेजी के साथ 8920.60 के स्तर पर खुला। अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के चलते एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को सकारात्मक रुख देखने को मिला।

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.21 PM -
सेंसेक्स में 995.45 अंक की तेजी देखी गई, जिसके बाद यह 30889.41 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 296.40 अंक बढ़कर 9045.15 के स्तर पर है।
विज्ञापन

1.13 PM - सेंसेक्स 1130.76 अंक की तेजी के साथ 31,024.72 के स्तर पर पहुंच गया ह। निफ्टी 336.85 अंक बढ़कर 9085.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11.53 AM - सेंसेक्स में 1013.11 अंक की तेजी आई और यह 30907.07 के स्तक पर पहुंच गया। इनएसई का निफ्टी 305.80 अंकों की बढ़त के बाद 9054.55 के स्तर पर है।
10.58 AM - बीएसई का सेंसेक्स 614.15 अंक ( 2.05 फीसदी ) की तेजी के साथ 30508.11 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी 173.40 अंक ( 1.98 फीसदी ) की बढ़त के बाद 8922.15 के स्तर पर है।
9.45 AM - सेंसेक्स 927.54 अंकों की तेजी के साथ 30821.50 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 250.70 अंकों की बढ़त के बाद 8999.50 के स्तर पर है।

वैश्विक बाजार तेजी के साथ बंद
अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.44 फीसदी की बढ़त के साथ 779.71 अंक ऊपर 23,433.60 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 2.58 फीसदी बढ़त के साथ 203.64 अंक ऊपर 8,090.90 पर बंद हुआ। एसएंडपी 3.41 फीसदी बढ़त के साथ 90.57 पॉइंट ऊपर 2,749.98 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.63 पॉइंट चढ़कर 2,822.00 पर बंद हुआ। वही जापान, इटली, जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

बता दें कि आज इस सप्ताह ट्रेडिंग का यह आखिरी दिन है। 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। वहीं, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे चढ़ा
घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के कारण भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त के साथ 76.11 के स्तर पर जा पहुंचा। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से स्थानीय मु्द्रा को मजबूती मिली, जबकि कोरोना वायरस महामारी को लेकर आशंकाएं अभी भी बनी हुई हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 76.11 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की मजबूती दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.34 पर बंद हुआ था। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज सभी कंपनियों के शेयर तेजी पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में सिप्ला, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को सन फार्मा, वेदांता लिमिटेड, एक्सिस बैंक, एम एंड एम, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और इंफ्राटेल शामिल हैं।


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी, बैंक, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 677.23 अंक यानी 2.27 फीसदी की बढ़त के बाद 30571.19 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 224.30 अंक यानी 2.56 फीसदी की तेजी के बाद 8973.05 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 397.05 अंक यानी 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 29670.16 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 76.55 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 8715.65 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 173.25 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 29893.96 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 43.45 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 8748.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed