{"_id":"5a5c393e4f1c1bcb268b476d","slug":"sensex-nifty-on-a-record-high-on-monday-15-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"34800 के पार गया सेंसेक्स, निफ्टी ने पहली बार छुई नई ऊंचाई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
34800 के पार गया सेंसेक्स, निफ्टी ने पहली बार छुई नई ऊंचाई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू बाजार में शेयर बाजार ने एक बार से अच्छी शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में तेजी से खुले और एक नया कीर्तिमान बनाया। सेंसेक्स 200 अंक तो निफ्टी में 47 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 182 अंकों की मजबूती के साथ 34774 पर खुला। वहीं निफ्टी 10728 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, जी एंटरटेनमेंट, इंडियाबुल्स हाउसिंग, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, विप्रो, एनटीपीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.8 फीसदी तक उछले हैं।मिडकैप शेयरों में रिलायंस कैपिटल, एम्फैसिस, एबीबी इंडिया, इमामी और रिलायंस इंफ्रा 1.4 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन
रुपये में दिखी मजबूत शुरूआत
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये 14 पैसे की मजबूती के साथ 63.49 पर खुला। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 63.63 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन