{"_id":"5966f4624f1c1b19288b4843","slug":"sensex-nifty-makes-a-new-all-time-record-on-thursday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई दर में कमी से उछला बाजार, पहली बार सेंसेक्स 32 हजार के पार, निफ्टी 9900 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
महंगाई दर में कमी से उछला बाजार, पहली बार सेंसेक्स 32 हजार के पार, निफ्टी 9900 के करीब
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
भारतीय शेयर बाजार का रोजाना नए नए रिकॉर्ड बनाने का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स पहली बार 32 हजार के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 9900 के करीब पहुंच गया है। जीएसटी के लागू होने के बाद शेयर मार्केट में काफी तेजी देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है। कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर, बैंकिंग, मेटल, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में खरीददारी से मार्केट ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्स 91 अंक बढ़कर 31896 अंक पर और निफ्टी 40 अंक की तेजी के साथ 9856 अंक पर खुला।
रुपये में दिखी 16 पैसे की मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 64.38 के स्तर पर खुला है। दरअसल, दुनियाभर की दूसरी करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से रुपये को सहारा मिला है। बुधवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.54 के स्तर पर बंद हुआ था।

Sensex up by 214.11 points, currently at 32,018.93. Nifty at 9,876.25
— ANI (@ANI_news) 13 July 2017
रुपये में दिखी 16 पैसे की मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 64.38 के स्तर पर खुला है। दरअसल, दुनियाभर की दूसरी करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से रुपये को सहारा मिला है। बुधवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.54 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
खुदरा महंगाई दर में कमी, जीएसटी बना बड़ी वजह
सेंसेक्स और निफ्टी में यह तेजी आगे भी बनी रहेगी। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले समय में सेंसेक्स 35 हजार के पार पहुंच सकता है। इसके बाद इसमें कमजोरी देखने को मिलेगी।
एडवायजरी मंडी के सीईओ कौशलेंद्र सिंह सेंगर ने amarujala.com को बताया कि मार्केट में खुदरा महंगाई के सबसे निचले स्तर पर पहुंचना बड़ा कारण बना है। इसके साथ ही कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों की वजह से भी असर देखने को मिला है। वहीं जीएसटी के लागू होने का असर आगे देखने को मिलेगा।
क्या आरबीआई अपनी ब्याज दरों में कटौती करेगा, इस सवाल पर कौशल ने कहा कि ऐसा होना मुश्किल है। फिलहाल आरबीआई भी मार्केट सेंटीमेंट्स पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए हैं, लेकिन सरकार का ब्याज दरों में कमी करने का दबाव भी काम नहीं कर रहा है। हो सकता है कि आगे चलकर के सेंट्रल बैंक इसमें कमी करे।