फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty live results on monday 18 december

सेंसेक्स में शुरुआती गिरावट के बाद दिखी 200 अंकों की रिकवरी, निफ्टी में 70 अंकों की बढ़ोतरी

Mon, 18 Dec 2017 10:41 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
sensex, nifty live results on monday 18 december
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल

गुजरात चुनावों में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद एक बार फिर से सेंसेक्स में 200 अंको की रिकवरी देखने को मिली। इससे पहले सेंसेक्स 800 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ खुला था, क्योंकि शुरुआत में भाजपा और कांग्रेस की कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। इस बीच गुजरात की कंपनियों के शेयर मार्केट में गिर गए और इनमें 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन


रिलायंस, अडानी के शेयर सबसे ज्यादा गिरे
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर शुरुआती कारोबार में 6 फीसदी तक गिर गए, वहीं अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए थे। जिन कंपनियों के शेयर गिरे उनमें अडानी इंटरप्राइज  4.36 फीसदी, अडानी पोर्ट 1.48 फीसदी, अडानी पावर 4.26 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन 2.77 फीसदी, GNFC 1.89 फीसदी, GSFC    2.28 फीसदी, अरविंद लिमिटेड 1.32 फीसदी, टोरेंट पावर 1.67 फीसदी, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट    0.29 फीसदी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी हुई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार में इस सप्ताह कारोबार का रुख गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से तय होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशक वैश्विक कारकों जैसे अमेरिका में कर सुधार तथा कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर गड़ाए हुए हैं।

इन शेयरों में भी गिरावट
निफ्टी पर आईटी इंडेक्स में 1.36 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 1.25 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 1.65 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 1.86 फीसदी और पीएसयू बेंक इंडेक्स में 2.39 फीसदी व प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.93 फीसदी की गिरावट है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि अगर नतीजे एग्जिट पोल के हिसाब से नहीं आते हैं, तो इसका निकट से मध्यम काल में बाजार के रुझान पर नकारात्मक असर पड़ेगा। चुनाव के नतीजों के अलावा, बाजार का रुख वैश्विक संकेतों तथा अमेरिकी कर सुधारों से भी तय होगा। 

एग्जिट पोल के अनुसार, दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। कोटक सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट पीसीजी रिसर्च टीना विरमानी ने बताया कि बाजार का रुख चुनाव नतीजों के साथ संसद के शीतकालीन सत्र से भी तय होगा।


 शेयर शुक्रवार को 919 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सोमवार के कारोबार में 911 के स्तर पर खुलने के बाद 6 फीसदी गिरकर 862 के स्तर पर आ गया था। फिलहाल शेयर 0.61 फीसदी की गिरावट है और यह 914 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed