{"_id":"5b5aa05d4f1c1b52748b7197","slug":"sensex-nifty-hits-a-new-record-high-rupee-opens-on-a-flat-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स ने लगाई एक और छलांग, निफ्टी का नया रिकॉर्ड, रुपये में दिखी सुस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स ने लगाई एक और छलांग, निफ्टी का नया रिकॉर्ड, रुपये में दिखी सुस्ती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन नई ऊंचाई छूते हुए दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही नए स्तर पर दिखे। वहीं रुपये में सुस्त शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंकों की मजबूती के साथ और निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला।
विज्ञापन
निफ्टी खुलते ही 11,232.75 के नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाने में कामयाब रहा जबकि सेंसेक्स ने 37,273 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 208 अंक की बढ़त के साथ 37,192 के स्तर पर और निफ्टी 62 अंक के उछाल के साथ 11,229 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी, मेटल, प्राइवेट बैंक, ऑटो, फार्मा और पावर शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है।
विज्ञापन
इन शेयरों में दिखी मजबूती
दिग्गज शेयरों में आईटीसी, हिंडाल्को, इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाटा स्टील, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, हीरो मोटो और वेदांता 4.4-0.9 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में बायोकॉन, अदानी एंटरप्राइजेज, अजंता फार्मा और जेएसडब्ल्यू एनर्जी 6.5-2.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में नवीन फ्लोरीन, महिंद्रा सीआईई, इंडो-नेशनल, मनपसंद बेवरेजेज और कैन फिन होम्स 6.8-5 फीसदी तक उछले हैं।
रुपये में दिखी सुस्ती
डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा बढ़कर 68.65 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 68.66 के स्तर पर बंद हुआ था।