फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty closes on record high for third consecutive day

लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 12250 के पार

Thu, 19 Dec 2019 04:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 19 Dec 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty closes on record high for third consecutive day

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। जहां निफ्टी 12250 के पार हुआ, वहीं सेंसेक्स में 115.35 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली। सेंसेक्स 41673.92 पर और निफ्टी 38.05 अंकों की तेजी के साथ 12259.70 पर बंद हुआ। मिडकैप 13 अंक चढ़कर 16,905 पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में खरीदारी रही।

विज्ञापन


कैपिटल गुड्स, रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला है वहीं ऑटो, IT, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटो और आयशर मोटर्स निफ्टी के टॉप गेनर्स में से रहे। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स तीन हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

सुबह ओपनिंग पर दिखी थी गिरावट

गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स में 70 अंकों की और निफ्टी में 20 अंकों की कमजोरी देखने को मिली।  विदेशी बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में सुस्ती है। अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास होने के बाद विदेशी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स करीब 50 अंक की कमजोरी के साथ 41,510 के नीचे और निफ्टी करीब 15 अंक की गिरावट के साथ 12,200 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में नुकसान देखा गया। यस बैंक का शेयर 2.5 फीसदी लुढ़क गया। इंडसइंड बैंक में एक फीसदी नुकसान दर्ज किया गया। आईसीआईसीआई बैंक 0.8 फीसदी और भारती एयरटेल 0.7 फीसदी नीचे आ गया।

टाटा समूह के शेयरों में दिखा दबाव

एनक्लैट के आदेश के बाद टाट समूह के शेयरों पर गुरुवार को दूसरे दिन भी दबाव देखा गया। सुबह के कारोबार में इनमें दो फीसदी तक गिरावट देखी गई। नेशनल कंपनी लॉ एपीलेट ट्रिब्यूनल (एनक्लैट) ने बुधवार को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री को फिर से टाटा संस का चेयरमैन बनाए जाने का आदेश दिया था और वर्तमान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति को गैर कानूनी ठहराया था। एनक्लैट का फैसला शेयर बाजार बंद होने के कुछ मिनट पहले ही सार्वजनिक हुआ। इसके बाद कारोबार के आखिरी मिनटों में बुधवार को टाटा के कई शेयरों में चार फीसदी तक की गिरावट देखी गई थी।

विश्व का 26वां सबसे बड़ा बैंक बना एचडीएफसी

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) गुरुवार को 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। इसके साथ ही वह इस आंकड़े को पार करने वाला तीसरी लिस्टेड कंपनी बन गया। इस आंकड़े को पार कर एचडीएफसी बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के क्लब में शामिल हो गया। आरआईएल का एमकैप अभी 140.74 अरब डॉलर है, जबकि टीसीएस का एमकैप 114.60 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed