फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty closes on a record high on tuesday 26 december

शेयर बाजार में आया तगड़ा उछाल, निफ्टी-सेंसेक्स ने छुआ अपना ऑलटाइम हाई स्तर

Tue, 26 Dec 2017 04:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Dec 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty closes on a record high on tuesday 26 december
- फोटो : ani

मंगलवार को साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने नया कीर्तिमान बनाया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अब तक के अपने रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।   

विज्ञापन


34 हजार के पार हुआ सेंसेक्स
कारोबार के आखिरी घंटे में बैंक, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी शेयरों में खरीददारी लौटने से घरेलू स्टॉक मार्केट नए शिखर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 34 हजार के स्तर को पार करते हुए 34,061.28 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। वहीं निफ्टी ने 10,543.10 का ऑलटाइम हाई बनाया। हैवीवेट टीसीएस, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में तेजी से मार्केट को सपोर्ट मिला।
विज्ञापन


मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दिखी ज्यादा मजबूती
 मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर ज्यादा जोश में नजर आए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी तक उछलकर 17,707 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.8 फीसदी की उछाल के साथ नया रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार 21,000 के ऊपर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक मजबूत होकर 19,112 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक मजबूती से सराफे में तेजी
वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की खरीदारी चलने से सोना 100 रुपये तेज होकर 29,975 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। औद्योगिक मांग बढ़ने के साथ सिक्का बनाने वालों की मांग आने से चांदी भी 170 रुपये तेज होकर 38,870 रुपये प्रति किलो हो गई।


वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 0.28 फीसदी बढ़कर 1,278.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी 0.27 फीसदी बढ़कर 16.42 डॉलर प्रति औंस हो गई। स्थानीय बाजार में आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये तेज होकर 24,600 रुपये के स्तर पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed