फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty closes on a new record high, gold up by 35 rupees

नए शिखर पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाई पर, सोने में दिखी 35 रुपये की तेजी

Mon, 06 Aug 2018 04:01 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
sensex nifty closes on a new record high, gold up by 35 rupees

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन नया कीर्तिमान देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नए शिखर पर बंद हुए। निफ्टी पहली बार 11,400 के पार निकलने में कामयाब हुआ है जबकि सेंसेक्स ने 37,805.25 का नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाया है। निफ्टी ने 11,427.65 का नया शिखर छुआ है।

विज्ञापन


सेंसेक्स 136 अंक की तेजी के साथ 37,692 के स्तर पर और निफ्टी 26 अंक उछलकर 11,387 के स्तर पर बंद हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ है।
विज्ञापन


सोना 35 रुपये तेज

विदेशों से कमजोर रुझान के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा निरंतर खरीद से सोमवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 35 रुपये बढ़कर 30,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठाव के कारण चांदी 100 रुपये चढ़कर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 1,211.20 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 15.33 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 35 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 30,585 रुपये व 30,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed