शेयर बाजार में बैंकिंग शेयरों के चलते गिरावट, सोना 35 हजार के नीचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकिंग शेयरों में उथल-पुथल के कारण मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं सोमवार को रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आ गई।
सेंसेक्स 48 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 37,983 के स्तर पर और निफ्टी 15 अंकों की कमजोरी के साथ 11,331 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स ने आधा फीसदी की कमजोरी और स्मॉलकैप इंडेक्स ने आधी फीसदी की तेजी दर्ज की। सेंसेक्स में बैंकिंग, ऑटो और हेल्थकेयर सेक्टर में बिकवाली का माहौल रहा। इस दौरान 1170 शेयरों में तेजी रही और 1259 शेयर गिरकर बंद हुए। 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।
ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में पीसी ज्वैलर्स 14.01 फीसदी, डीएचएफएल 13.31 फीसदी, मिंडा इंडस्ट्रीज लिमिटेड 9.46 फीसदी, केन फिन होम्स लिमिटेड 7.80 फीसदी, केआरबीएल 6.44 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में भारती एयरटेल 1.39 फीसदी, कोटक बैंक 1.32 फीसदी, इंफोसिस 1.22 फीसदी, आयशर मोटर्स 1.10 फीसदी, विप्रो 0.96 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।
सोना 34 हजार
रेट गिरने के बाद सोने का दाम 34,939 हजार रूपये तक पहुंच गया। चांदी के दाम में 1 फीसदी तक की गिराबट दर्ज हुई और 40,886 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी के कारण सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 35,970 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। यह अब तक का सोने का सबसे ऊंचा भाव था।
सर्राफा व्यापारियों द्वारा लगातार खरीद के कारण सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को चांदी भी चमका और 260 रुपए के उछाल के साथ 41,960 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव तक पहुंच गया था।