फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty closes after making a reord on monday 20 august

38300 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर, सोने में 170 रुपये की मजबूती

Mon, 20 Aug 2018 04:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty closes after making a reord on monday 20 august

सोमवार को शेयर बाजार में अच्छी मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी पहली बार अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 38300 तो निफ्टी 11550 के पार जाकर के बंद हुआ। वहीं सोने में भी काफी दिनों बाद 170 रुपये की मजबूती देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 331 अंक की मजबूती के साथ 38,279 के स्तर पर और निफ्टी 81 अंक चढ़कर 11,552 के स्तर पर बंद हुआ है। कैपिटल गुड्स, मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी उछलकर 28,274 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि आईटी और एफएमसीजी शेयरों में दबाव देखने को मिला है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में एलएंडटी, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, टाटा स्टील, हिंडाल्को और वेदांता 6.7-3.2 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। मिडकैप शेयरों में डिवीज लैब, कमिंस, अदानी एंटरप्राइजेज, अमारा राजा बैटरीज और टीवीएस मोटर 6.3-4.1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में प्राइम फोकस, मन इंफ्रा, सिक्वेंट साइंटिफिक, वेलस्पन कॉर्प और एस एच केलकर 20-9.25 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30420 पर बंद हुआ सोना

विदेशों से मजबूत रुझान के साथ साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से खरीद में आई तेजी से सोमवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 170 रुपये के सुधार के साथ 30,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव से चांदी 100 रुपये से मजबूत होकर 38,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।


विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका व चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने की संभावना ने डॉलर की कीमत पर दबाव बनाया है, जिसके कारण विदेशों में सोने के प्रति रुझान बेहतर हुए हैं। सिंगापुर में सोना 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 1,187.40 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.10 फीसदी की मजबूती के साथ 14.78 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed