फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty closed on lower note despite ril grows on a record high

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हुए बंद

Fri, 07 Jul 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 07 Jul 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty closed on lower note despite ril grows on a record high
sensex
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 9 अंकों की गिरावट के साथ 31,361 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 8 अंकों की कमजोरी के साथ 9,666 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है। देश की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में आई रिकॉर्ड तेजी की वजह से शुक्रवार को घरेलू मार्केट पर ग्लोबल संकेतों की असर देखने को नहीं मिला। 
विज्ञापन


वहीं इससे पहले सुबह में आईटी और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 80 अंक गिरकर 31,289 अंक पर और निफ्टी 28 अंक लुढ़ककर 6947 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन


निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि फार्मा, पीएसयू बैंक और पावर शेयरों में खरीदारी आई है। निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 0.9 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा तेजी फार्मा कंपनी लूपिन के शेयरों में दर्ज की गई है। स्टॉक 4.01 फीसदी बढ़ा है। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, अरविंदो फार्मा, सिप्ला, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा और बीपीसीएल के शेयरों में 2.14-0.39 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed