फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex-Nifty capitalization record at historical level of 293 lakh crores, effect of strength in Indian Rupee

Sensex: सेंसेक्स-निफ्टी ऐतिहासिक स्तर पर पूंजीकरण रिकॉर्ड 293 लाख करोड़, रुपये में मजबूती का भी असर

Sat, 17 Jun 2023 06:16 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 17 Jun 2023 06:16 AM IST
सार

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और विदेशी निवेशकों की लिवाली कायम रहने से बाजार की धारणा को बल मिला। इससे सेंसेक्स 466.95 अंक या 0.74 फीसदी चढ़कर 63,384.58 पर बंद हुआ। दिन में एक समय यह 602.73 अंक उछलकर 63,520.36 पर पहुंच गया था। निफ्टी 137.90 अंक या 0.74 फीसदी बढ़त के साथ 18,826 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex-Nifty capitalization record at historical level of 293 lakh crores, effect of strength in Indian Rupee
शेयर बाजार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Pixabay

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग, वित्तीय और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स व निफ्टी शुक्रवार को ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचकर बंद हुए। घरेलू बाजार का पूंजीकरण भी रिकॉर्ड करीब 293 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और विदेशी निवेशकों की लिवाली कायम रहने से बाजार की धारणा को बल मिला। इससे सेंसेक्स 466.95 अंक या 0.74 फीसदी चढ़कर 63,384.58 पर बंद हुआ। दिन में एक समय यह 602.73 अंक उछलकर 63,520.36 पर पहुंच गया था। निफ्टी 137.90 अंक या 0.74 फीसदी बढ़त के साथ 18,826 पर बंद हुआ। इससे पहले एक दिसंबर, 2022 को सेंसेक्स 63,284.19 और निफ्टी 18,812.50 के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में साप्ताहिक आधार पर 758.95 अंक की बढ़त रही। निफ्टी 262.6 अंक चढ़ गया।
विज्ञापन


2.07 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी
बाजार में तेजी से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 2.07 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 292.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

  • सेंसेक्स की 30 में 26 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद हुए। बजाज फिनसर्व सर्वाधिक 2.2 फीसदी लाभ में रहा। 4 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

चार वजहें...जिनसे शेयर बाजार में दिखा उत्साह

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने जल्द ही मौद्रिक सख्ती को वापस लेने का संकेत दिया है। चीन भी नए प्रोत्साहन उपायों की शुरुआत करेगा।
  • मिडकैप एवं स्मॉलकैप क्षेत्र में खरीदारी से उत्साह और बढ़ गया।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 794.78 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।
  • वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 फीसदी गिरकर 75.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।


सोना 510 व चांदी 450 रुपये महंगी
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में तेजी से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 510 रुपये महंगा होकर 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 450 रुपये महंगी होकर 73,050 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। 

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,962 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ


रुपया एक महीने के उच्च स्तर पर
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 35 पैसे मजबूत होकर 81.90 पर बंद हुआ। यह रुपये का एक महीने का उच्च स्तर है। अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से रुपये में तेजी आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.97 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed