फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty at record closing highs on 17 december

नए शिखर पर शेयर बाजार, 413 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त

Tue, 17 Dec 2019 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Dec 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty at record closing highs on 17 december
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध सुलझता देख शेयर बाजार नए शिखर पर पहुंचा। आज दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 413.45 अंक यानी 1.01 फीसदी की बढ़त के बाद 41,352.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.05 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के बाद 12,165 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को टीसीएस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, वेदांता लिमिटेड, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचडीएफसी, जेएजडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सन फार्मा, गेल, बजाज ऑटो, एम एंड एम, टाइटन, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प और आईओसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, मेटल, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, ऑटो और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 120.10 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 41,058.82 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36.80 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 12,090.75 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10:50 बजे सेंसेक्स में 294.76 अंक यानी 0.72 फीसदी का उछाल देखा गया, जिसके बाद ये 41,233 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 81.80 अंक यानी 0.68 फीसदी की तेजी के बाद 12,135.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 70.99 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 40,938.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 26 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,060.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed