फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex makes triple century, nifty up by 111 points on friday 27 july

रिकॉर्ड उछाल पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाया तिहरा शतक, सोने में दिखी कमजोरी

Fri, 27 Jul 2018 04:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
sensex makes triple century, nifty up by 111 points on friday 27 july

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड उछाल के साथ बंद हुआ। जहां एक तरफ सेंसेक्स ने तिहरा शतक मारा, वहीं निफ्टी ने भी शतकीय पारी खेलते हुए दमदार मजबूती दिखाई। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 352 अंक की तेजी के साथ 37,337 के स्तर पर और निफ्टी 111 अंक के उछाल के साथ 11,278 के स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने रिकॉर्ड नए हाई 37365.18 के स्तर पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 11,280.90 के नए रिकॉर्ड हाई स्तर बनाने में कामयाब रहा। सेंसेक्स की तेजी में ITC का 129.74 अंकों का योगदान रहा।
विज्ञापन


कारोबार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त खरीददारी दिखी। एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 27,607.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक 0.17 से 6.22 फीसदी तक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर वैश्विक रुझान से सोना 190 रुपये गिरा

विदेशों से कमजोर रुझान के साथ साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा कमजोर मांग के बीच शुक्रवार को सराफा बाजार में सोना 190 रुपये गिरकर 30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठाव से चांदी 230 रुपये टूटकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। 


यह रहा वैश्विक स्तर पर भाव

व्यापारियों ने कहा कि डॉलर में आई मजबूती और यूरोपीय यूनियन से आने वाली कारों पर अमेरिका द्वारा टैरिफ पर रोक लगाने के फैसले को मंजूरी देने के बाद विदेशों से रुझान कमजोर रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.73 फीसदी गिरकर 1,222.40 डॉलर प्रति औंस व चांदी 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 15.35 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed