फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex falls amid global cues on fed reserve rate change

फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के संकेतों से 500 अंक लुढ़का शेयर बाजार

Thu, 13 Oct 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
Sensex falls amid global cues on fed reserve rate change
sensex

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेतों के कारण गुरुवार को शेयर बाजारों में गिरावट का जोरदार रुख रहा। दोपहर 2:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 500 से भी ज्यादा अंक गिर गया, और रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 67 के आंकड़े तक पहुंच गया। 

विज्ञापन


बाजार 439.23 अंकों की गिरावट के साथ 27,643.11 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पूर्व बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स गुरुवार सुबह ही 265 अंक टूटकर 28,000 से नीचे आ गया था, जबकि दोपहर करीब 1:30 बजे वह 1.5 प्रतिशत टूटकर 27,641 अंक पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को सेंसेक्स 21.20 अंक चढ़ा था। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 8,700 अंक के स्तर से नीचे आ गया था।
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे यह 1.6 प्रतिशत  टूटकर 8,568 अंक पर कारोबार कर रहा था। जब‌कि बंद होते समय ये 135.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,573.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स से संकेत मिलता है कि इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके मद्देनजर निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट का रुख बना। इसके अलावा एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई।  गौरतलब है कि मंगलवार और बुधवार को क्रमश: 'दशहरा' और 'मुहर्रम' पर बाजार बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed