{"_id":"5a8a505b4f1c1b805a8ba8d3","slug":"sensex-down-in-early-trade-on-monday-19-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में बढ़त के बाद दिखी गिरावट, 100 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 10413 के निचले स्तर पर निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में बढ़त के बाद दिखी गिरावट, 100 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 10413 के निचले स्तर पर निफ्टी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 43 अंक तेजी के साथ खुलने के बाद करीब 100 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी 10413 के निचले स्तर पर खुला।
विज्ञापन
पीएनबी महाघोटाले का अभी भी दिख रहा है असर
पिछले सप्ताह उजागर हुए पीएनबी महाघोटाले का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बाजार में गिरावट बढ़ गई। ज्यादातर सरकारी बैंक लाल निशान के साथ कारोबार करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
ऑटो, आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 25,170 के स्तर पर नजर आ रहा है।पिछले हफ्ते के कारोबार में सेंसेक्स 286.71 प्वाइंट्स यानी 0.84 फीसदी टूटा था।
विज्ञापन
रुपया बाजार बंद
शिवाजी जयंती के अवसर पर सोमवार को करेंसी बाजार बंद है। शुक्रवार को रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की कमजोरी के साथ 64.21 के स्तर पर बंद हुआ था।