{"_id":"5bbecd2a867a5528230b7d87","slug":"sensex-down-by-one-thousand-point-nifty-tumble-to-300-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में सुनामी, एक हजार अंक गिरा सेंसेक्स, 74 के पार रुपया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में सुनामी, एक हजार अंक गिरा सेंसेक्स, 74 के पार रुपया
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी व एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स एक हजार अंक, तो निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गई। वहीं रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली और फिलहाल यह 74 के पार बना हुआ है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 957 अंक की कमजोरी के साथ 33,804 के स्तर पर और निफ्टी 302 अंक गिरकर 10,158 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 3.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 3.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 3 फीसदी लुढ़का है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, यस बैंक, वेदांता, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा 8.1-4 फीसदी तक टूटे हैं। मिडकैप शेयरों में श्रीराम ट्रांसपोर्ट, एलएंडटी फाइनेंस, एमएंडएम फाइनेंशियल और जिंदल स्टील 5.7-5.3 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में सोमानी सिरामिक्स, मोहोता इंडस्ट्रीज, जस्ट डायल, ओरिएंट पेपर और दीवान हाउसिंग 11.1-7.5 फीसदी तक लुढ़के हैं।
इस वजह से गिरा बाजार
बुधवार को अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स और डाओ जोंस इंडेक्स में 8 फरवरी 2018 के बाद सबसे बड़ी गिरावट आई। बाजारों पर ब्याज दरों में तेज उछाल का दबाव है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड ने 7 साल की नई ऊंचाई छुई है।
74.30 पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे टूटकर 74.30 पर खुला है। खुलने के बाद रुपया और कमजोर होता दिख रहा है और 74.47 के अबतक के सबसे निचले स्तर को छू चुका है। वहीं कल के कारोबार में रुपया 74.20 के स्तर पर बंद हुआ था।