फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Exit poll: sensex down by more than 600 points on december 9 due to exit poll result

एग्जिट पोल के नतीजों से शेयर बाजार में निराशा, सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट

Mon, 10 Dec 2018 10:11 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Exit poll: sensex down by more than 600 points on december 9 due to exit poll result

शुक्रवार की शाम को घोषित हुए पांच राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों का असर सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिला। भाजपा को मिली कड़ी टक्कर और तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगने के कारण शेयर बाजार में सेंसेक्स 600 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं रुपया भी 54 पैसे टूट गया।  फिलहाल सेंसेक्स 588 अंकों की गिरावट के साथ 35084 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 178 अंकों की कमजोरी के साथ 10514 पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड 62 डॉलर के करीब पहुंच गया है। जनवरी से  ओपेक और रूस 12 लाख बैरल की कटौती को तैयार हो गए हैं। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी टूटकर 13880 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 14474 के स्तर पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। आज मेटल, ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा में सबसे ज्यादा कमजोरी दिख रही है। निफ्टी का मेटल एंडेक्स 1.8 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 1.7 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 1.5 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 1.06 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


71 के पार हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ हुई है। रुपया आज 54 पैसे टूटकर 71.34 के स्तर पर खुला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed