फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by more than 300 points before reliance industries quarterly result

रिलायंस के नतीजों से पहले शेयर बाजार में गिरावट, 300 अंक गिरा सेंसेक्स

Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
sensex down by more than 300 points before reliance industries quarterly result
Sensex

रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों के आने से पहले शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 350 अंक और निफ्टी 100 अंक से ज्यादा लुढ़कर बंद हुए। हालांकि नतीजों के आने से पहले रिलायंस के शेयरों में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली और 150 रुपये गिरकर 32 हजार के स्तर पर रहा। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 383 अंक की गिरावट के साथ 34,780 के स्तर पर और निफ्टी 132 अंक की कमजोरी के साथ 10,453 के स्तर पर बंद हुआ है। दिन के ऊपरी स्तरों से निफ्टी ने 250 अंकों से ज्यादा की तेजी गंवाई है जबकि सेंसेक्स की 800 अंकों से ज्यादा की मजबूती गायब हो गई।
विज्ञापन


परिणाम से पहले 1.5 फीसदी बढ़े आरआईएल के शेयर

चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के आंकड़े आने से पहले बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.5 फीसदी की बढ़त हुई है। आलोच्य तिमाही के नतीजे बुधवार को ही आने हैं। आरआईएल के शेयर बीएसई में 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1,180.95 पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एनएसआई में प्रमुख ऊर्जा कंपनी के शेयर 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 1,179.35 रुपये पर रहे। कंपनी ने 10 अक्तूबर को बीएसई को दायर नियामकीय में कहा कि आगामी 17 अक्तूबर 2018 को कंपनी का निदेशक मंडल बैठक करेगा, जिसमें वह 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही के एकल व कुल लाभ से जुड़े नतीजों को पेश करेगी।

बेहतर नतीजों से इंफोसिस के शेयर चार फीसदी तेज

sensex down by more than 300 points before reliance industries quarterly result
इंफोसिस

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 10.3 फीसदी की वृद्धि हासिल करने के बाद बुधवार को इंफोसिस के शेयरों में लगभग 4 फीसदी की तेजी आई। बीएसई में सकारात्मक शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर 3.53 की बढ़त के साथ 721 रुपये पर रहे।

वहीं एनएसआई में कंपनी के शेयर 3.81 फीसदी की बढ़त के साथ 721.80 रुपये पर रहे। शेयरों की संख्या आधार पर बीएसई में कंपनी के 5.45 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि एनएसई के शुरुआती कारोबार में एक करोड़ से अधिक शेयरों का व्यापार हुआ।  

एनआईआईटी का लाभ 66 फीसदी बढ़ा

 एनआईआईटी टेक्नोलॉजीस ने बुधवार को बताया कि उसने मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 66.3 फीसदी की बढ़त के साथ 111.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। बीएफएसआई व परिवहन व यात्रा क्षेत्र में बढ़ती मांग से कंपनी के लाभ के मुख्य कारक रहे हैं।

कंपनी ने बीएसई को दायर नियामकीय में कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 67.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। एनआईआईटी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 23.1 फीसदी की वृद्धि के साथ अपनी आय 907.4 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 732.2 करोड़ रुपये थी।   

सोना 150 व चांदी 200 रुपये कमजोर 

विदेशों से सुस्त रुझान के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग में निरंतर गिरावट के कारण बुधवार को सोना 150 रुपये गिरकर 32,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। यह गिरावट सोने में लगातार दूसरे दिन आई। औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर लिवाली से चांदी 220 रुपये टूटकर 39,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

व्यापारियों ने कहा कि विदेशों से कमजोर रुझान से सोने में यह गिरावट आई है, जैसा कि विदेशों में डॉलर में मजबूती आई है। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना क्रमश: 150 रुपये व 140 रुपये गिरकर क्रमश: 32,030 रुपये व 31,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed