फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 85 points after rbi monetary policy

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद सेंसेक्स गिरावट के साथ हुआ बंद, 33 अंक लुढ़का निफ्टी

Wed, 01 Aug 2018 03:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
sensex down by 85 points after rbi monetary policy

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी मौद्रिक समीक्षा नीति में रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा करने बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 85 अंक और निफ्टी 33 अंक गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 150 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी 11,350 के नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 37,522 और निफ्टी 11,346 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बैंकिंग शेयर टूटे

रेपो रेट में बढ़ोतरी से बैंकिंग शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अंदेशा साफ हो गया कि अब बैंक कर्ज को महंगा कर देंगे। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सहित सभी बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी गिरकर 27,600 के नीचे बंद हुआ है। हालांकि एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। दिग्गज शेयरों में टीसीएस, आईटीसी, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एचयूएल 0.30 से 1.68 फीसदी तक चढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशी बाजार में तेज खरीद से सोना मजबूत 

विदेशों में कमजोरी के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से खरीद में आई तेजी से सोना बुधवार को सराफा बाजार में 150 रुपये उछलकर 30,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि चांदी के भाव में औद्योगिक इकाइयों व आभूषण निर्माताओं की ओर से धीमे उठाव से 150 रुपये की गिरावट के साथ 39,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहे।


सिंगापुर में सोना 0.22 फीसदी गिरकर 1,220.70 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.32 फीसदी गिरकर 15.44 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि फेडेरल मौद्रिक नीति बैठक के परिणाम के कारण डॉलर में मजबूती आई है जिससे विदेशों में सोना कमजोर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed