{"_id":"5ab08d014f1c1ba3238b624c","slug":"sensex-down-by-75-points-on-20-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"10070 पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स में 75 अंकों की कमजोरी, 65.22 के स्तर पर खुला रुपया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
10070 पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स में 75 अंकों की कमजोरी, 65.22 के स्तर पर खुला रुपया
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शेयर बाजार में एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर देखने को मिला। वहीं रुपये में भी गिरावट देखने को मिली। ट्रेड वॉर की आशंका से मेटल शेयरों में आजस भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का सेंसेक्स 75 अंकों की गिरावट के साथ गिरकर 32,848 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का इंडेक्स निफ्टी 28 अंक की गिरावट के साथ 10,066 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
10049 तक गिरा निफ्टी
घरेलू बाजारों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 10,049.1 तक गोता लगाया जबकि सेंसेक्स 32,811 तक लुढ़क गया। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी लुढ़का है।
विज्ञापन
रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ खुला
सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ 65.22 के स्तर पर खुला।