फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 73 points on thursday 03 may

सुबह की बढ़त के बाद 73 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, 32 हजार हुआ सोने का दाम

Thu, 03 May 2018 03:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
sensex down by 73 points on thursday 03 may

गुरुवार को शेयर बाजार में बंद होने के वक्त बड़ी गिरावट देखने को मिली और सुबह को बढ़त से खुलने के बाद सेंसेक्स 73 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं सोने के दाम भी एक बार फिर से 32 हजार के स्तर पर आ गए। 

विज्ञापन


कारोबार के दौरान निफ्टी 38 अंकों की कमजोरी के साथ 10679 और सेंसेक्स 35103 के स्तर पर बंद हुआ। हैवीवेट शेयरों के टूटने से बाजार में कमजोरी देखने को मिली। दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक, एचयूएल, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आयशर मोटर, सिप्ला, टीसीएस और इंफोसिस में बिकवाली से 1.72 फीसदी से 6.89 फीसदी तक गिरावट के साथ बंद हुए।  HCL का शेयर 6.89 फीसदी तक टूटा है। 
विज्ञापन


सोना 130 रुपये लुढ़का, चांदी भी हुई कमजोर
विदेशों में मंद रुझान व स्थानीय आभूषण निर्माताओं के बीच घटती सोने की मांग के कारण बृहस्पतिवार को सराफा बाजार में सोने की कीमत 130 रुपये घटकर 32,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। यह सोने का पिछले दो सप्ताहों में सबसे कम दाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव घटने के कारण चांदी 50 रुपये लुढ़क कर 40,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सिंगापुर में सोने की कीमत 0.34 फीसदी बढ़कर 1,309 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.43 फीसदी चढ़कर 16.42 डॉलर प्रति औंस हो गई। सोने की गिन्नियों के भाव भी 100 रुपये गिरकर 24,700 रुपये प्रति गिन्नी (आठ ग्राम) जा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed