{"_id":"5a2682b64f1c1bc45b8ba3ba","slug":"sensex-down-by-67-points-gold-on-4-month-low","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 4 माह के निचले स्तर पर पहुंचा सोना","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
67 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 4 माह के निचले स्तर पर पहुंचा सोना
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शेयर बाजार सहित बुलियन मार्केट में मंगलवार का दिन गिरावट भरा रहा। जहां सेंसेक्स में 67 अंकों की कमजोरी देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ सोने का वायदा भाव भी चार माह के अपने निचले स्तर पर चला गया। हालांकि रिटेल मार्केट में भाव 50 रुपये बढ़ गए।
विज्ञापन
सेंसेक्स के अलावा निफ्टी भी टूटा
आखिरी घंटे में बाजार में रिकवरी आती दिखी लेकिन क्लोजिंग लाल निशान में ही रही। निफ्टी 10120 के करीब बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स में 70 अंकों की गिरावट रही। आज के कारोबार में निफ्टी ने 10069.1 तक गोता लगाया था, जबकि सेंसेक्स 32682.52 तक टूटा था।
विज्ञापन
बैंक निफ्टी बढ़त के साथ 25,125 के स्तर पर बंद हुआ है। पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी बढ़त दर्ज की गई है। ऑटो, आईटी, मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यरेबल्स और पावर शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया।
विज्ञापन
सराफा बाजार में दिखी हल्की तेजी
कमजोर वैश्विक संकेत तथा स्थानीय सराफा व्यापारियों द्वारा छिटपुट लिवाली से मंगलवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 50 रुपये चढ़कर प्रति 10 ग्राम 30,250 रुपये रहा। हालांकि वायदा बाजार में सोने की कीमतें पिछले चार माह के सबसे निचले स्तर 29 हजार प्रति 10 ग्राम पर रहीं।
चांदी की कीमतें भी रहीं स्थिर
वहीं, औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीमित मात्रा में उठान से चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 39,000 रुपये के स्तर पर स्थिर रही। व्यापारियों ने बताया कि शादी के सीजन की मांग पूरी करने के लिए स्थानीय सराफा व्यापारियों द्वारा घरेलू हाजिर बाजार में छिटपुट खरीदारी ने सोने का भाव ऊपर चढ़ने में मदद की, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेत के कारण यह और ऊपर नहीं चढ़ सका।