{"_id":"5b3afb344f1c1b47358b45a6","slug":"sensex-down-by-66-points-rupee-down-on-3-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट में गिरावट के साथ शुरुआत, रुपये में भी दिखी कमजोरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर मार्केट में गिरावट के साथ शुरुआत, रुपये में भी दिखी कमजोरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जुलाई महीने और हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत देखने को मिली। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी गिरावट के साथ खुला।
विज्ञापन
सेंसेक्स 66 अंक गिरकर 35,198 के स्तर पर और निफ्टी 27 अंक की गिरावट के साथ 10,631 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में वेदांता, भारती इंफ्राटेल, ग्रासिम, पावर ग्रिड, यूपीएल, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एनटीपीसी 3.1-0.7 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में आईडीबीआई बैंक, एम्फैसिस, ओबेरॉय रियल्टी और क्रिसिल 4-1.8 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में 8के माइल्स, एनडीटीवी, एरो ग्रीनटेक और अवंती फीड्स 13.7-4.9 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
69 के करीब पहुंचा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे टूटकर 68.90 के स्तर पर खुला है। कल के कारोबार में भी डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा था। कल रुपया 33 पैसे टूटकर 68.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
इस साल 7% से ज्यादा कमजोर हो चुका है रुपया
रुपये ने बीते साल डॉलर की तुलना में 5.96 फीसदी की मजबूती दर्ज की थी, जो अब 2018 की शुरुआत से लगातार कमजोर हो रहा है। इस साल अभी तक रुपया लगभग 7 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।