{"_id":"5a1fe3ce4f1c1bf4688be72f","slug":"sensex-down-by-425-points-before-gdp-data-release-silver-comes-at-39k-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"GDP के आंकड़ों से पहले बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 2 महीने की सबसे बड़ी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
GDP के आंकड़ों से पहले बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 2 महीने की सबसे बड़ी गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Nov 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीपी के जुलाई-सितंबर के आंकड़ों के आने से पहले शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ बुलियन मार्केट में भी तेजी थम गई। चांदी का भाव आज फिर से 40 हजार स्तर के नीचे आ गया।
विज्ञापन
वित्तीय घाटे के खराब आंकड़ों आने के बाद आखिरी घंटों बाजार पर दबाव गहराया जिससे निफ्टी 10250 के स्तर से नीचे फिसला, वहीं सेंसेक्स में 425 से ज्यादा अंकों की गिरावट रही। बैंक शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया और बैंक निफ्टी में करीब 450 अंकों की गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
तेल-गैस, मेटल, बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। आज के कारोबार में बॉश, गेल, बजाज ऑटो, और एनटीपीसी में बढ़त देखने को मिली तो यूपीएल, हिंडाल्को, रिलायंस, टाटा स्टील में कमजोरी आई।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 453.41 अंक गिरकर 33149.35 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का निफ्टी 134.75 अंक की गिरावट के साथ 10,226.55 के स्तर पर बंद हुआ।
120 रुपये टूटा सोना, चांदी भी 675 रुपये गिरी
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में हुई गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 120 रुपए टूटकर 30400 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया और चांदी 675 रुपये टूटकर 39325 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।