फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 383 points on friday as trade war begins between usa, china

Facebook के शेयर गिरे, चीन पर ट्रेड वॉर से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 383 अंक गिरा सेंसेक्स

Fri, 23 Mar 2018 09:46 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
sensex down by 383 points on friday as trade war begins between usa, china
sensex

अमेरिकी शेयर बाजार में फेसबुक के शेयर गिरने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर ट्रेड वॉर शुरू करने से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में सभी इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते हुए देखे गए।  

विज्ञापन


निफ्टी 10,000 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया है जबकि सेंसेक्स भी 33,000 का स्तर तोड़कर नीचे आया है। सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 383 अंक गिरकर 32624 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी भी 125 अंकों की कमजोरी के साथ 9989 पर कारोबार कर रहा है।  
विज्ञापन


फेसबुक के शेयरों में गिरावट जारी
करोड़ों यूजर्स के डाटा  लीक के मामले में फेसबुक को लगातार दूसरे दिन भारी झटका लगा। कंपनी के स्टॉक में शुक्रवार को 2.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे फेसबुक के मार्केट कैप में करीब 1,23,681 करोड़ रुपये की कमी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अमेरिका और कई यूरोपीय देशों की सरकारों ने भी सवाल उठाए हैं। हालांकि फेसबुक के संथापक मार्क जुकरबर्ग ने डाटा लीक के मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी है। 

अमेरिका-चीन में शुरू हुआ ट्रेड वॉर

sensex down by 383 points on friday as trade war begins between usa, china
sensex

दरअसल अमेरिका ने इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी की चोरी रोकने के लिए ड्यूटी लगाई है। अमेरिका ने 60 अरब डॉलर के चीनी इंपोर्ट पर ड्यूटी लगाई है। आने वाले दिनों में ट्रंप प्रशासन और भी कई कदम उठा सकता है। अमेरिका की ओर से 15 दिनों में उत्पादों की सूची जारी की जाएगी और इस सूची में 1300 चीनी उत्पाद शामिल हो सकते हैं।

वहीं चीन ने पलटवार करते हुए 128 अमेरिकी उत्पादों की सूची जारी की है। चीन की ओर से वाइन, फल, स्टील पर ड्यूटी लगाई जा सकती है। अमेरिका से सहमति नहीं बनने पर चीन ड्यूटी लगा सकता है। चीन की ओर से आए बयान में कहा गया है कि ट्रेड वॉर को आखिरी तक लेकर जाएंगे, लेकिन उम्मीद ये भी है कि अमेरिका से ट्रेड वॉर खत्म हो सकता है। 

रुपये में दिखी 8 पैसे की गिरावट
रुपये ने आज कमजोरी के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 65.18 के स्तर पर खुला है। कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 65.18 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed