फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 374 points on thursday before opec meeting

374 अंक कमजोर हुआ सेंसेक्स, 33 पैसे टूटा रुपया, गिरे मेटल कंपनियों के शेयर

Thu, 06 Dec 2018 10:15 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
sensex down by 374 points on thursday before opec meeting

शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक की बैठक से पहले शेयर बाजार टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट काफी बढ़ गई है। फिलहाल सेंसेक्स 374 अंक कमजोर होकर 35500 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 120 अंक कमजोर होकर 10650 के करीब बना हुआ है।

विज्ञापन


सेंसेक्स 35590 के आस-पास और निफ्टी 10690 के करीब नजर आ रहा है। दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी दिख रही है। बीएसई की मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 14815 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी टूटकर 14275 के आसपास दिख रहा है।
विज्ञापन


मेटल स्टॉक्स में भारी बिकवाली

सबसे ज्यादा बिकवाली मेटल स्टॉक्स में देखने को मिल रही है, इसलिए टॉप लूजर् स्टॉक्स में अधिकांश मेटल स्टॉक्स हैं। वेदांता 3.18 फीसदी, टाटा स्टील 3 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 2.94 फीसदी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.91 फीसदी और आयशर मोटर्स 2.48 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


71 के करीब रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया एक बार फिर से 71 के करीब पहुंच गया है। रुपया 33 पैसे टूटकर 70.79 के स्तर पर खुला है। हालांकि रुपये में बुधवार को हल्की बढ़त देखने को मिली थी। रुपया  3 पैसे की बढ़त के साथ 70.46 को स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed