फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 300 points, rupee down by 15 paise

33500 पर खुला सेंसेक्स, रुपये में 15 पैसे की कमजोरी

Fri, 26 Oct 2018 10:07 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
sensex down by 300 points, rupee down by 15 paise

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 33500 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा टूट गया। वहीं निफ्टी 10,100 के नीचे फिसल गया। वहीं रुपये में 15 पैसों की कमजोरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 33,547 के स्तर पर और निफ्टी 51 अंक गिरकर 10,074 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एनटीपीसी, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक 7.4-1.4 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में एसजेवीएन, अपोलो हॉस्पिटल, क्रॉम्पटन ग्रीव्ज, श्रीराम ट्रांसपोर्ट और एनबीसीसी 4.8-2.5 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में इक्विटास, उज्जीवन, मोहोता इंडस्ट्रीज, गुजरात मिनरल और जुबिलेंट फूड 17.2-6.2 फीसदी तक टूटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 पैसे टूटा रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 73.42 के स्तर पर खुला है। वहीं गुरुवार को भी रुपये में कमजोरी देखने को मिली और कारोबार के अंत में रुपया 12 टूटकर 73.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। रुपया 19 पैसे टूटकर 73.34 के स्तर पर खुला था। वहीं बुधवार के कारोबार में रुपया 73.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed