{"_id":"5bcef98bbdec2269a5528f4a","slug":"sensex-down-by-287-points-on-tuesday-23-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिव सीजन में मांग से 130 रुपये चढ़ा सोना, 287 अंक गिरा सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
फेस्टिव सीजन में मांग से 130 रुपये चढ़ा सोना, 287 अंक गिरा सेंसेक्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सोने की कीमत त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के कारण एक बार फिर से बढ़ गई। वहीं शेयर बाजार में आज गिरावट का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स 287 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 10 हजार के स्तर पर आ गया।
विज्ञापन
दुनियाभर के बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। हालांकि निचले स्तरों से रिकवरी भी आई पर बाजार लाल निशान में ही बंद हुए। सेंसेक्स 287 अंक की गिरावट के साथ 33,847 के स्तर पर और निफ्टी 98.5 अंक गिरकर 10,147 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.25 फीसदी लुढ़क कर बंद हुआ है।
विज्ञापन
तेज मांग व सकारात्मक रुझान से सोना चढ़ा
विदेशों से सकारात्मक रुझान के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से तेज खरीदारी के कारण मंगलवार को सराफा बाजार में सोना 130 रुपये उछलकर 32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से लिवाली में हुई बढ़त से चांदी 250 रुपये चढ़कर 39,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 130 रुपये की मजबूती के साथ क्रमश: 32,350 रुपये व 32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोमवार को पाली धातु में 50 रुपये की गिरावट आई थी।
विज्ञापन