{"_id":"5bf53dcdbdec2269b169a5a2","slug":"sensex-down-by-275-points-on-closing-gold-prices-below-32k-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी कंपनियों में गिरावट से 275 अंक गिरा शेयर बाजार, 32 हजार के नीचे आया सोना","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
आईटी कंपनियों में गिरावट से 275 अंक गिरा शेयर बाजार, 32 हजार के नीचे आया सोना
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को शेयर बाजार में रुपये में मजबूती के चलते आईटी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स 275 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं सोने की कीमत भी 32 हजार के नीचे आ गई।
विज्ञापन
आज के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,112.5 तक गोता लगाया था जबकि निफ्टी 10,562.5 तक टूट गया था। सेंसेक्स 275 अंक गिरकर 35,200 के स्तर पर और निफ्टी 56 अंक की गिरावट के साथ 10,600 के स्तर पर बंद हुआ है। टीसीएस, इंफोसिस सहित आईटी कंपनियों भारी बिकवाली से दिन भर मार्केट पर प्रेशर बना रहा।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में टीसीएस, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.5-2.3 फीसदी तक गिरकर बंद हुए। मिडकैप शेयरों में जीई टीएंडडी, एक्साइड इंडस्ट्रीज, फेडरल बैंक, कंसाई नेरोलैक और एलएंडटी फाइनेंस 5.5-4 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं।
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना
विदेशों से कमजोर रुझान के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग में कमी के कारण बुधवार को सोना लगातार तीसरे दिन कमजोर हुआ। इस दिन सोना 50 रुपये गिरकर 31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
सोने की तरह चांदी का भाव भी सराफा बाजार में 100 रुपये गिरकर 37,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले दो सत्रों में सोने का भाव 150 रुपये गिरा है। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 31,950 रुपये व 31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुआ।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.05 फीसदी गिरकर 1,221.50 डॉलर प्रति औंस व चांदी अपने पुराने भाव 14.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।