फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 232 points on monday 21 may

सेंसेक्स में 232 अंकों की गिरावट, 10520 के नीचे निफ्टी, 75 रुपये गिरा सोने का दाम

Mon, 21 May 2018 04:07 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
sensex down by 232 points on monday 21 may

सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 232 अंक और निफ्टी 80 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं सोने का भाव मांग कमजोर होने के कारण 75 रुपये गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 34,616 और निफ्टी 10,517 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 15,635.75 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 18,571.25 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन


बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी टूटकर 16,950 के नीचे बंद हुआ है।  ऑटो, फार्मा, मेटल, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। हालांकि पीएसयू बैंकों में अच्छी खरीदारी नजर आई है और निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर कमजोर मांग से सोना-चांदी नरम
कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से सोने की आती ढीली मांग के कारण सराफा बाजार में सोने का भाव 75 रुपये से गिरकर 31,875 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं से आते कमजोर उठाव से चांदी 440 रुपये टूटकर 40,760 रुपये प्रति किलोग्राम जा पहुंची। 


बाजार सूत्रों का मानना है कि मजबूत होते डॉलर के कारण भी पीली धातु के भाव गिरे है। सिंगापुर में सोना 0.74 फीसदी से कमजोर होकर 1,282.30 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.94 फीसदी लुढ़ककर 16.27 डॉलर प्रति औंस जा पहुंची। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले प्रत्येक सोने का भाव 75 रुपये से नीचे होकर क्रमश: 31,875 रुपये व 31,725 रुपये देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed