{"_id":"5b02a15d4f1c1b165e8b61f0","slug":"sensex-down-by-232-points-on-monday-21-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 232 अंकों की गिरावट, 10520 के नीचे निफ्टी, 75 रुपये गिरा सोने का दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में 232 अंकों की गिरावट, 10520 के नीचे निफ्टी, 75 रुपये गिरा सोने का दाम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 May 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 232 अंक और निफ्टी 80 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं सोने का भाव मांग कमजोर होने के कारण 75 रुपये गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 34,616 और निफ्टी 10,517 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 15,635.75 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 18,571.25 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी टूटकर 16,950 के नीचे बंद हुआ है। ऑटो, फार्मा, मेटल, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। हालांकि पीएसयू बैंकों में अच्छी खरीदारी नजर आई है और निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ है।
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर कमजोर मांग से सोना-चांदी नरम
कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से सोने की आती ढीली मांग के कारण सराफा बाजार में सोने का भाव 75 रुपये से गिरकर 31,875 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं से आते कमजोर उठाव से चांदी 440 रुपये टूटकर 40,760 रुपये प्रति किलोग्राम जा पहुंची।
बाजार सूत्रों का मानना है कि मजबूत होते डॉलर के कारण भी पीली धातु के भाव गिरे है। सिंगापुर में सोना 0.74 फीसदी से कमजोर होकर 1,282.30 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.94 फीसदी लुढ़ककर 16.27 डॉलर प्रति औंस जा पहुंची। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले प्रत्येक सोने का भाव 75 रुपये से नीचे होकर क्रमश: 31,875 रुपये व 31,725 रुपये देखा गया।