{"_id":"5a9cc4d54f1c1b410b8bc17c","slug":"sensex-down-by-230-points-on-monday-5-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"230 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी दिखी 80 अंकों की गिरावट, रुपये में 7 पैसे की बढ़ोतरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
230 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी दिखी 80 अंकों की गिरावट, रुपये में 7 पैसे की बढ़ोतरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही निचले स्तर के साथ खुले। वहीं रुपये में 7 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 228 अंक गिरकर 33,819 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 80 अंक टूटकर 10,378 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी लुढ़का है।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं हैवीवेट शेयरों ओएनजीसी, एसबीआई, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में कमजोरी देखने को मिली।
विज्ञापन
रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ खुला
सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन में रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसा बढ़कर 65.10 के स्तर पर खुला।