{"_id":"5a27d2564f1c1bb34a8b46a2","slug":"sensex-down-by-205-points-after-rbi-monetary-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI ने बाजार को भी किया निराश, 205 अंक गिरा सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
RBI ने बाजार को भी किया निराश, 205 अंक गिरा सेंसेक्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Dec 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती न किए जाने से बुधवार को बाजार भी निराश हुआ और सेंसेक्स ने 205 अंकों से अधिक का गोता लगा लिया। आरबीआई की ओर से दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने से बाजार में बिकवाली और बढ़ गई। आखिरी घंटे के दौरान बाजार में तेज गिरावट आई।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिली है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का स्मॉलैकप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक कमजोर होकर बंद हुआ है। जिसके चलते बीएसई का सेंसेक्स 205 अंक की गिरावट के साथ 32,597 के स्तर पर बंद हुआ है। एनएसई का निफ्टी 74 अंक की कमजोरी के साथ 10,044 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन
जीवीए ग्रोथ रहेगी 6.7 फीसदी
आरबीआई ने जीवीए ग्रोथ का अनुमान 6.7 फीसदी पर बरकरार रखा है। आरबीआई के मुताबिक दूसरी छमाही में रिटेल महंगाई दर 4.2-4.6 फीसदी रहने का अनुमान है। एमपीसी कमिटी के 6 में से 5 सदस्य दरों में बदलाव नहीं करने के पक्ष में थे, जबकि रविंद्र ढोलकिया ने दरों में 0.25 फीसदी की कटौती करने के पक्ष में वोट किया।
विज्ञापन
महंगाई पर जताई चिंता
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने खाद्य और फ्यूल महंगाई पर चिंता जताई है। वहीं क्रेडिट पॉलिसी पर एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन और सीईओ केकी मिस्त्री का कहना है कि रेट कट न होना उनकी उम्मीद के मुताबिक है। सुंदरम म्युचुअल फंड के सीईओ सुनील सुब्रमण्यम का कहना है कि शेयर बाजार बेवजह परेशान हो रहा है। आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी लंबे समय के लिए अच्छी है।