फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 180 points on wednesday 30 may

इटली में राजनीतिक संकट के चलते 180 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में मामूली बढ़त

Wed, 30 May 2018 10:07 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
sensex down by 180 points on wednesday 30 may
इटली में राजनीतिक संकट का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स 180 अंक टूट गया वहीं रुपये में मामूली बढ़त देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 10,570 के नीचे आ गया जबकि सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखी है।
विज्ञापन


सेंसेक्स 179 अंक की गिरावट के साथ 34,770 के स्तर पर और निफ्टी 57 अंक यानि 0.5 फीसदी गिरकर 10,577 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में एनएसई पर आईटी इंडेक्स में बढ़त दिख रही है। वहीं बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में कमजोरी से बाजार पर दबाव बढ़ गया है।  दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, हीरो मोटो, टाटा मोटर्स, वेदांता, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई 2-1.6 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन


रुपये में मामूली बढ़ोतरी
रुपये में सुस्ती कायम है, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे की हल्की बढ़त के साथ 67.84 के स्तर पर खुला है। कल रुपये में भारी कमजोरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 43 पैसे टूटकर 67.86 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed