{"_id":"5b0e2a754f1c1baf6e8b5521","slug":"sensex-down-by-180-points-on-wednesday-30-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली में राजनीतिक संकट के चलते 180 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में मामूली बढ़त","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
इटली में राजनीतिक संकट के चलते 180 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में मामूली बढ़त
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 May 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में राजनीतिक संकट का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स 180 अंक टूट गया वहीं रुपये में मामूली बढ़त देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 10,570 के नीचे आ गया जबकि सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखी है।
सेंसेक्स 179 अंक की गिरावट के साथ 34,770 के स्तर पर और निफ्टी 57 अंक यानि 0.5 फीसदी गिरकर 10,577 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में एनएसई पर आईटी इंडेक्स में बढ़त दिख रही है। वहीं बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में कमजोरी से बाजार पर दबाव बढ़ गया है। दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, हीरो मोटो, टाटा मोटर्स, वेदांता, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई 2-1.6 फीसदी तक गिरे हैं।
रुपये में मामूली बढ़ोतरी
रुपये में सुस्ती कायम है, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे की हल्की बढ़त के साथ 67.84 के स्तर पर खुला है। कल रुपये में भारी कमजोरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 43 पैसे टूटकर 67.86 के स्तर पर बंद हुआ था।