फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex down by 18 points as trade war crisis rises on 15 june

फिर से गहराया ट्रेड वॉर का संकट, शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत

Fri, 15 Jun 2018 10:09 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Sensex down by 18 points as trade war crisis rises on 15 june

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का संकट गहराया गया, जिससे शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी कमजोरी के साथ खुले, वहीं रुपया  भी 25 पैसे लुढ़क गया। 

विज्ञापन


900 उत्पादों पर लगेगी ड्यूटी
अमेरिकी प्रशासन करीब 900 चीनी उत्पादों पर ड्यूटी लगाने की तैयारी में है। उधर चीन ने भी सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। इस वजह से अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 18 अंक की गिरावट के साथ 35,585 के स्तर पर और निफ्टी 10808 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


रियल्टी, फार्मा, मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 0.45 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.83 फीसदी और मेटल इंडेक्स 0.09 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में 25 पैसे की कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज भारी कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 25 पैसे टूटकर 67.87 के स्तर पर खुला है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया कल 2 पैसे की बढ़त के साथ 67.62 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed