फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 174 points, gold down by 70 rupees

174 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में कमजोरी बरकरार, 70 रुपये टूटा सोना

Wed, 29 Aug 2018 04:05 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
sensex down by 174 points, gold down by 70 rupees

बुधवार को शेयर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग पर ब्रेक लग गया। रुपये के कमजोर होने और खराब ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स 174 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी भी 47 अंक लुढ़क गया। सराफा बाजार में भी इस गिरावट का असर देखने को मिला और सोना रुपये टूट गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 38,723 के स्तर पर और निफ्टी  11,692 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़कर 16,750 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी 0.5 फीसदी की उछाल के साथ 19,827 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट होकर 17,053 के स्तर पर बंद हुआ है। आज बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 17,150 तक पहुंचा था।
विज्ञापन


सरकारी बैंकों के शेयर बढ़े

सरकारी बैंकों के शेयरों में बढ़त से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.73 फीसदी चढ़ गया है। सरकार ने कर्ज में दबी बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने लिए रिजर्व बैंक को मर्जर के लिए बैंकों की लिस्ट बनाने को कहा है। इस खबर से पीएसयू बैंकों के शेयरों में 4 फीसदी तक तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर मांग से सोना 70 रुपये लुढ़का

विदेशों से कमजोर रुझान के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग में गिरावट से सोना बुधवार को सराफा बाजार में 70 रुपये की गिरावट के साथ 31,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के कारण चांदी 170 रुपये टूटकर 38,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। व्यापारियों के अनुसार विदेशों से कमजोर रुझान के साथ साथ घरेलू बाजार में सोने की कमजोर मांग के कारण सोने के भाव में गिरावट आई है।


विश्व स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 1,200.50 डॉलर प्रति औंस व चांदी 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 14.69 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 70 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 31,080 रुपये व 30,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। पिछले चार सत्रों में सोने के भाव में 530 रुपये की तेजी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed