{"_id":"5b6d77634f1c1bb15c8b77b7","slug":"sensex-down-by-155-points-gold-closes-in-red-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 155 अंक लुढ़का, 40 रुपये गिरा सोना","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 155 अंक लुढ़का, 40 रुपये गिरा सोना
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकारात्मक वैश्विक रुझानों पर हुई मुनाफा वसूली से बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 38,000 स्तर के नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 155.14 अंकों की गिरावट के साथ 37,869.23 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 41.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,429.50 पर बंद हुआ। एक दिन पहले सेंसेक्स व निफ्टी क्रमश: 38,024.37 व 11,470.70 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स समूह में एसबीआई में सर्वाधिक 3.79 फीसदी गिरावट रही।
विज्ञापन
साप्ताहिक कारोबार के लिहाज से हालांकि दोनों सूचकांक लगातार तीसरे सप्ताह तेजी के साथ बंद हुए। बीते कारोबारी सप्ताह सेंसेक्स में 313.07 अंकों की और निफ्टी में 68.70 अंकों की तेजी रही।
विज्ञापन
इस बीच बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 85.39 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 370.68 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की थी।
विज्ञापन
विदेशों में आई कमजोरी से सोना 40 रुपये गिरा
विदेशों से कमजोर रुझान के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से सुस्त मांग को बीच शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 40 रुपये गिरकर 30,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठाव के कारण चांदी 75 रुपये टूटकर 38,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विश्व स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 1,208.10 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.88 फीसदी गिरावट के साथ 15.29 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई।