{"_id":"5b1a073e4f1c1ba56e8b6c40","slug":"sensex-down-by-140-points-rupee-slides-34-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में भी 34 पैसे की कमजोरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
140 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में भी 34 पैसे की कमजोरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ खुले, वहीं रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स 140 अंक की गिरावट के साथ 35,323 और निफ्टी 48 अंक की लुढ़क कर 10,720.5 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में पावर ग्रिड, बीपीसीएल, एचपीसीएल, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, यस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.1-0.9 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में टोरेंट पावर, एनएलसी इंडिया, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और कैस्ट्रॉल 3.3-1.6 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एरो ग्रीनटेक, मनपसंद बेवरेजेज, जेबीएफ इंडस्ट्रीज, क्वालिटी और सुप्रीम इंफ्रा 5-4.7 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
रुपया 34 पैसे टूटकर 67.46 पर खुला
रुपये में भारी कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 34 पैसे टूट कर 67.46 पर खुला है। रुपये में कल भी कमजोरी आई थी, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 20 पैसे घटकर 67.12 के स्तर पर बंद हुआ था।