{"_id":"5a9f6bc44f1c1b0a7b8bac3e","slug":"sensex-down-by-130-points-on-opening-7-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में गिरावट का दौर जारी, 10200 के नीचे आया निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में गिरावट का दौर जारी, 10200 के नीचे आया निफ्टी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा और सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूट गया। वहीं निफ्टी भी 10200 के नीचे कारोबार करते हुए देखा गया। रुपये में 6 पैसे की बढ़त देखने को मिली।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 131 अंक गिरावट के साथ 33,186 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 अंक गिरकर 10,199 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 10,200 के नीचे तक गोता लगाया जबकि सेंसेक्स 33,185 तक गिरा। निचले स्तरों से घरेलू बाजारों में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी लुढ़का है।
विज्ञापन
रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ खुला
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपये की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 64.89 के स्तर पर खुला।