{"_id":"5bb1a04c867a554efb61a092","slug":"sensex-down-by-130-points-on-october-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावट के साथ खुला बाजार, 130 अंक टूटा सेंसेक्स, रुपये में 12 पैसे की कमजोरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
गिरावट के साथ खुला बाजार, 130 अंक टूटा सेंसेक्स, रुपये में 12 पैसे की कमजोरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में महीने और हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कमजोरी के साथ खुले। सेंसेक्स 130 अंक टूट गया। वहीं रुपये में भी 12 पैसे की कमजोरी देखी गई।
विज्ञापन
फिलहाल सेंसेक्स 107 अंक की गिरावट के साथ 36,120 के स्तर पर और निफ्टी 63 अंक गिरकर 10,868 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, ऑटो, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में गिरावट से बाजार पर दबाव है। हैवीवेट शेयरों कोटक बैंक, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, मारुति में बिकवाली से गिरावट गहरी हो गई है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एचपीसीएल 7.1-2.6 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बड़ी गिरावट दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.47 फीसदी गिरा है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.32 फीसदी लुढ़का है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
12 पैसे कमजोर हुआ रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 72.60 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले हफ्ते शुक्रवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 72.48 के स्तर पर बंद हुआ था।